Saturday, July 31, 2021

सच्ची दोस्ती

 सच्ची दोस्ती

सच्ची हो दोस्ती तो,
जिंदगी जन्नत बन जाती है,
निभाना आए दोस्ती तो,
हर रिश्ते से खास दोस्ती बन जाती है।

दोस्त सिर्फ दोस्त नहीं,
हमराज होता है,
घरवालों की डांट में,
बराबर का हिस्सेदार होता है।

जब मूड हो ऑफ,
और शक्ल रोतली,
बना रखी हो आपने,
तब हसाने का हुनर सिर्फ दोस्त के पास होता है।

मिली हो पनिशमेंट स्कूल में,
उस पनिशमेंट में भी,
साथ देने के लिए,
सिर्फ दोस्त खड़ा होता है।

जब रास्ता कोई नज़र ना आता हो,
और दिल बहुत घबराता हो,
तब सच्चा दोस्त ही,
नया रास्ता  दिखाता है।

हसना हसाना दोस्तों का,
काम होता है,
एक दूसरे की टांग खींचना,
दोस्ती में आम होता है।

Happy friendship day to my all friends
Shikha Sharma

2 comments:

सरहद के वीर

सरहद के वीर  अगर सरहद पे तुम हो तो,  यहां महफ़ूज़ हम सब हैं।  ना दहशत है कोई दिल में,  ना कोई खौफ़ है मन में।  हमारा ताज है तुमसे, वतन की शा...