Wednesday, December 15, 2021

जनरल विपिन रावत जी उनकी पत्नी एवं अन्य सभी 11 वीर जवानों को इस गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि🙏

न्यौछावर कर दिया तुमने, 
वतन की राह में तन मन। 

तिरंगे को किया ऊँचा, 
वतन की शान में तुमने। 

दिलों पर राज करते हो, 
के मर के भी अमर हो तुम। 

ये आँखें नम हैं हम सब की, 
जो सोया लाल भारत का। 

जो खोए लाल ऐसे ग़र, 
तो रोती है मेरी धरती। 

तड़पता है हिमालय ये, 
के रोई भूमि देवों की। 

मेरे श्रद्धा सुमन अर्पित, 
करूं में गीत से मेरे। 
Shikha Sharma 

No comments:

Post a Comment

सरहद के वीर

सरहद के वीर  अगर सरहद पे तुम हो तो,  यहां महफ़ूज़ हम सब हैं।  ना दहशत है कोई दिल में,  ना कोई खौफ़ है मन में।  हमारा ताज है तुमसे, वतन की शा...