Tuesday, January 25, 2022

सरहद के वीर

सरहद के वीर 

अगर सरहद पे तुम हो तो, 
यहां महफ़ूज़ हम सब हैं। 

ना दहशत है कोई दिल में, 
ना कोई खौफ़ है मन में। 

हमारा ताज है तुमसे,
वतन की शान है तुमसे। 

किसी का लाल बिछड़ा है, 
किसी का भाई सरहद पे। 

किसी की मांग का टीका, 
यूं झेले गोली सीने पे। 
इस कविता का यूट्यूब वीडियो देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
Shikha Sharma 

Tuesday, January 18, 2022

इश्क़ की महामारी

बड़ा बर्बाद है इंडिया, 
बीमारी इश्क़ की फैली, 

के फैली है महामारी, 
बनाओ वैक्सीन इसकी। 

बड़े गंभीर लक्षण हैं, 
ग्रसित है आधी आबादी। 

ये खाने को कहें थाना,
इन्हें अन्तर ये बतलाना। 

जो कल तक थे भले चंगे,
तोतली आज लगते हैं। 

सुना था प्यार अंधा है, 
मगर अब तोतली भी है। 
इस कविता का यूट्यूब वीडियो देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
इश्क़ की महामारी यूट्यूब वीडियो लिंक

Shikha Sharma 

Tuesday, January 11, 2022

अपनी बहना के काज तुम सवारियों भैया हमें ना बीसारियो /बुंदेली

 अपनी बहना के काज तुम सवारियों भैया हमें ना बीसारियो /बुंदेली 

अपनी बहना के काज तुम सवारियों, भैया हमें ना बीसारियो।
आई चंबल से बारात, रत्ना बैठी जोड़े हाथ,
तुम बिन कोन पूजहे भात।
तनक आकर के भात तो जूठारियो, भैया हमें ना बीसारियो।
जेठे भैया ने छल कीनो,भाभी से विष दिलवादीनो,
मुश्किल होगओ तुम्हरो जीनो।
ऐसे पापिन खों राम तुम्हई तारीयो,भैया हमें ना बीसारियो।

श्रेणी:बुंदेली लोकगीत 

Saturday, January 8, 2022

इम्तिहान

इम्तिहान 
सैलाब  भर  गया दिल में, 
अब कोई झूठा दिखावा किया नहीं जाता। 

आँखों से बहने  की जिद कर रहे, 
अब इन अश्कों को रोका नहीं जाता। 

थोड़ा तो रहम कर अब ऐ  जिंदगी, 
इस तरह जिंदगी का तमाशा बनते देखा नहीं जाता। 

ऐसा नहीं  के पहले कभी चोट लगी नहीं मुझे, 
पर अब इन घावों का दर्द सहा नहीं जाता। 

इम्तिहान जिंदगी के खत्म होते ही नहीं, 
अब मुझसे ये इम्तिहान दिया नहीं जाता। 

Shikha Sharma 
इस कविता का यूट्यूब वीडियो देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇

सरहद के वीर

सरहद के वीर  अगर सरहद पे तुम हो तो,  यहां महफ़ूज़ हम सब हैं।  ना दहशत है कोई दिल में,  ना कोई खौफ़ है मन में।  हमारा ताज है तुमसे, वतन की शा...